Delhi में आतंकवादी हमले का अलर्ट, खुफिया एजेंसियों को टेरर मॉडयूल से जानकारी मिली

Delhi में आतंकवादी हमले का अलर्ट, खुफिया एजेंसियों को टेरर मॉडयूल से जानकारी मिली

Delhi में आतंकवादी हमले का अलर्ट: दिल्ली को एक आतंकवादी साजिश का खतरा सता रहा है ।

  • Delhi Police ने बताया कि त्योहारों पर आतंकी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर हमला कर सकते हैं।

Delhi में आतंकवादी हमले का अलर्ट: Delhi-NCR सहित देश के कई राज्यों में आतंकवादी हमले का खतरा है। एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। आतंकवादी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, इजराइली दूतावास, विदेशी आगमन वाले क्षेत्रों और अन्य धार्मिक स्थानों को निशाना बना सकते हैं। यह सूचना नवरात्रि से दिवाली तक के लिए जारी की गई है। जिसमें त्योहारों के दौरान आतंकवादी योजनाओं की चेतावनी दी गई है।

इंटेलिजेंस का कहना है कि आपत्तिजनक पोस्टों के माध्यम से सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। सूत्रों के अनुसार आतंकवादी दिवाली या रामलीला के दौरान भारी नुकसान कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय होटल्स भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं क्योंकि यहां बहुत से बाहरी लोग रहते हैं। पुलिस ने सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने का आह्वान किया है। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सभी अफसरों को भी निर्देश भेजे गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को सदा कपड़ों में पुलिस की पेट्रोलिंग  बढ़ाने, सभी बाजारों, प्रॉपर्टी डीलर, कार डीलर के दफ़्तर और गैरेज पर चेकिंग करने का आदेश दिया गया है। सभी धार्मिक स्थानों, बड़े बाजारों, बड़े अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस सादा कपड़ों में है। संदिग्ध गतिविधि पर सूचना देने के लिए सुरक्षा गार्डों और आम लोगों को भी कहा गया है।

दिल्ली से सटे सभी बार्डर क्षेत्रों में भी एकीकृत जांच की जा रही है। फेस्टिवल सीजन में दुर्घटना की आशंका बढ़ी है। संदिग्धों को बीट लेवल पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

Related posts

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया देश का पहला एआई संचालित शिक्षा मॉडल

दिल्ली में पांच नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण, पूर्वी दिल्ली के नागरिकों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की 1075 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More