फिल्म धुरंधर हाल ही में रिलीज़ हुई है और इसे दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर सराहना हो रही है। इसी बीच, अक्षय की बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस तारा शर्मा ने भी उनकी एक्टिंग की तारीफ की है।
तारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अक्षय को बधाई दी और उनकी मेहनत को सलाम किया। तारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अक्षय, ढेर सारी बधाई! हमने फिल्म अभी तक नहीं देखी है, लेकिन हमारा पूरा इंस्टा फीड ‘धुरंधर’ से भरा पड़ा है! खासकर वो गाना और आपकी धमाकेदार एंट्री! आपको और पूरी टीम को शुभकामनाएं!”
अक्षय खन्ना की तारीफ और बचपन की यादें
तारा ने आगे लिखा कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और स्कूल के दिनों में कई ड्रामा भी किए थे। उन्होंने कहा, “तुम शायद वह सबसे प्राइवेट इंसान हो जिसे मैं जानती हूं, लेकिन मुझे सच में खुशी है कि तुम्हारी चुपचाप की गई कड़ी मेहनत अब रंग ला रही है।”
View this post on Instagram
तारा ने बचपन की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों और उनके दोस्त पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तारा ने लिखा, “ये फ्लैशबैक फोटोज तुम्हारे ‘नो फोटो’ ऑरा से पहले की हैं।” अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, लेकिन तारा ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, “मुझे पता है कि आप सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी आपको टैग कर रही हूं।”
also read: हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ…
पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
तारा ने फिल्म की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दी, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, निर्देशक आदित्य धर और बाकी कास्ट-क्रू शामिल हैं। तारा ने लिखा, “आगे बढ़ो, ऊपर बढ़ो और नजर न लगे!”
अक्षय खन्ना और तारा शर्मा के बीच एक गहरी दोस्ती है, और इस समय दोनों की रिलेशनशिप को लेकर खबरें भी आई थीं। हालांकि, आज भी दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।
तारा शर्मा का यह पोस्ट अक्षय खन्ना की सफलता को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ उनके बीच की दोस्ती को भी दर्शाता है, जो समय के साथ और भी मजबूत हुई है।