मंत्री रणबीर गंगवा का एक्शन: बहादुरगढ़ विश्राम गृह में अनियमितताओं पर चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

मंत्री रणबीर गंगवा का एक्शन: बहादुरगढ़ विश्राम गृह में अनियमितताओं पर चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ PWD विश्राम गृह में लापरवाही मिलने पर 4 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण में गंदगी और दीमक जैसी गंभीर खामियां सामने आईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित PWD विश्राम गृह में की गई औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाहियों पर कड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, दीमक से खराब फर्नीचर, और वीआईपी कमरों में खराब रख-रखाव जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

चार अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

मंत्री गंगवा ने एसडीई राजेश तंवर और जेई मोहित चौहान को हरियाणा सिविल सेवा (P&A) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए। वहीं, हाल ही में नियुक्त एसडीई मुकेश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा PWD के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी की गई है।

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – रणबीर गंगवा

मंत्री गंगवा ने स्पष्ट किया कि PWD (B&R) और जन स्वास्थ्य विभाग दोनों में सुनियोजित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा बनाए गए विश्राम गृह जनता और अधिकारियों की सुविधा के लिए हैं। यदि वीआईपी कमरों की हालत खराब है तो अन्य कमरों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।”

मंत्री ने दिए निर्देश

  • सभी विश्राम गृहों, कार्यालयों और भवनों की नियमित सफाई, निरीक्षण और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

  • संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और विभागीय परिसरों की स्थिति को मानक स्तर पर बनाए रखें।

Also Read: https://newsindianow.in/cm-saini-has-given-important-instructions-regarding-fire-stations-stray-cattle-conservation-and-development-activities/

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More