Table of Contents
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित PWD विश्राम गृह में की गई औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाहियों पर कड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, दीमक से खराब फर्नीचर, और वीआईपी कमरों में खराब रख-रखाव जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
चार अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
मंत्री गंगवा ने एसडीई राजेश तंवर और जेई मोहित चौहान को हरियाणा सिविल सेवा (P&A) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए। वहीं, हाल ही में नियुक्त एसडीई मुकेश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा PWD के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी की गई है।
“लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – रणबीर गंगवा
मंत्री गंगवा ने स्पष्ट किया कि PWD (B&R) और जन स्वास्थ्य विभाग दोनों में सुनियोजित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा बनाए गए विश्राम गृह जनता और अधिकारियों की सुविधा के लिए हैं। यदि वीआईपी कमरों की हालत खराब है तो अन्य कमरों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।”
मंत्री ने दिए निर्देश
-
सभी विश्राम गृहों, कार्यालयों और भवनों की नियमित सफाई, निरीक्षण और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
-
संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और विभागीय परिसरों की स्थिति को मानक स्तर पर बनाए रखें।