अभिषेक शर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, महिला श्रेणी में स्मृति मंधाना ने जीता अवार्ड

अभिषेक शर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, महिला श्रेणी में स्मृति मंधाना ने जीता अवार्ड

अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने सितंबर 2025 में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीता। अभिषेक ने एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी की, जबकि स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया।

आईसीसी (ICC) ने सितंबर 2025 के महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों ने दोनों श्रेणियों में अपने शानदार प्रदर्शन से बाज़ी मारी। अभिषेक शर्मा को पुरुष वर्ग में और स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 7 मैचों में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 314 रन बनाए, जिसमें वह टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी अवार्ड मिला। हालांकि फाइनल में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, लेकिन भारत ने एशिया कप का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।

also read: Ind vs Aus 1st ODI: बुमराह के बिना उतरेगी टीम इंडिया,…

अभिषेक शर्मा इस समय आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज़ हैं और उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

अभिषेक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह अवार्ड जीतकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे गर्व है कि मुझे यह अवार्ड उन महत्वपूर्ण मैचों के लिए मिला, जहां मैंने अपनी टीम की मदद की। जो टीम कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल कर सकती है, उस टीम का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस होता है।”

स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में जीता अवार्ड:

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने भी सितंबर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में बेमिसाल बल्लेबाजी की। स्मृति ने 3 मैचों में से 2 में शतक जड़ा। पहले मैच में उन्होंने 58 रन, दूसरे मैच में 117 रन और तीसरे मैच में 125 रन बनाए।

हालांकि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत ली, फिर भी स्मृति के प्रदर्शन ने उन्हें आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिलाया। उन्होंने महीने में 4 मुकाबलों में 77 की औसत और 135.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 315 रन बनाए, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है।

Related posts

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More