पंजाब में नशों पर राजनीति तेज: सुखबीर बादल और भाजपा नेताओं संग मंच साझा करने पर धालीवाल का हमला

पंजाब में नशों पर राजनीति तेज: सुखबीर बादल और भाजपा नेताओं संग मंच साझा करने पर धालीवाल का हमला

पंजाब में नशा विरोधी यात्रा पर विवाद गहराया। आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मुहिम पर सवाल उठाते हुए सुखबीर बादल और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने को निंदनीय बताया।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार यात्राएं निकाल रही है। लेकिन हमारी सरकार की सफलता से बौखलाहट में आकर राज्यपाल साहब ने जो अपनी अलग यात्रा शुरू की है, उसका तरीका और उसमें शामिल लोग कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए धालीवाल ने स्पष्ट किया कि हम नशे के खिलाफ किसी भी मुहिम के विरोधी नहीं हैं और चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस लड़ाई का हिस्सा बने, लेकिन राज्यपाल का उन लोगों को साथ लेकर चलना निंदनीय है जो खुद पंजाब में नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस यात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के नेता अश्वनी शर्मा साथ बैठे हों, वह यात्रा नशा खत्म करने के लिए नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने की कोशिश लगती है।

also read: ऑपरेशन प्रहार-2: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…

उन्होंने कहा कि राज्यपाल साहब को यात्रा शुरू करने से पहले यह समझना चाहिए था कि पांच दरियाओं की इस धरती पर नशे का ‘छठा दरिया’ कौन लेकर आया था। 2007 से 2017 तक पंजाब में जिनकी सरकार रही, उन्हीं के राज में नशा फला-फूला और आज वही लोग राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए नशा तस्करों को पनाह दी।

आप नेता ने आगे कहा कि आज पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि जिन ताकतों ने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। राज्यपाल साहब आज उन्हीं ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं जिन्होंने पंजाब का भविष्य अंधकार में धकेला।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अगर राज्यपाल वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें उन लोगों और संस्थाओं को साथ लेकर चलना चाहिए जो पिछले कई सालों से जमीन पर नशे के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से नशा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है और हम पिछले 4 साल से इसके खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहे हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा में पंजाब को बर्बाद करने वाले गुनहगारों का शामिल होना बेहद निराशाजनक है। पंजाब की जनता सब देख रही है और वह जानती है कि कौन नशे के खिलाफ लड़ रहा है और कौन नशा बेचने वालों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपनी मुहिम जारी रखेगी, लेकिन नशा तस्करों के राजनीतिक आकाओं के साथ मिलकर निकाली जाने वाली ऐसी किसी भी यात्रा का पंजाब के लोग समर्थन नहीं करेंगे।

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More