अधिकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! आठवें वेतन आयोग का गठन कब होगा? फिटमेंट फैक्टर, वेतन और पेंशन में संभावित बढ़ोतरी के साथ सभी ताज़ा अपडेट्स पढ़ें। जानिए 2025 में क्या बदलाव आने वाले हैं।
देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आयोग का गठन 16 जनवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है और न ही आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति हुई है।
8वें वेतन आयोग का गठन कब होगा?
सरकार ने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श जारी है। केंद्र सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आयोग के गठन पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है, लेकिन तैयारियां पूरी हो रही हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
also read: जीएसी रिफॉर्म के बाद FMCG कंपनियों की नई रणनीति: सेम कीमत…
आठवें वेतन आयोग का उद्देश्य
आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन संरचना, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करना है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो इस आयोग की सिफारिशें 2026 से पहले लागू नहीं हो पाएंगी।
फिटमेंट फैक्टर की भूमिका
नई वेतन संरचना में फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण घटक होगा। यह बेसिक सैलरी और पेंशन पर सीधे असर डालता है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये और पेंशन 9,000 रुपये निर्धारित हुई थी।
अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखा गया, तो न्यूनतम वेतन 34,560 रुपये और न्यूनतम पेंशन 17,280 रुपये तक बढ़ सकती है। वहीं, फिटमेंट फैक्टर 2.08 रहने पर बेसिक सैलरी 37,440 रुपये और पेंशन 18,720 रुपये तक पहुंच जाएगी।
साथ ही, नया वेतन आयोग लागू होने पर डीए और डीआर की दर 0% कर दी जाएगी।
कब तक आएगा अंतिम निर्णय?
केंद्र सरकार ने पहले दिवाली तक आयोग के गठन की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि राज्य सरकारों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम घोषणा होगी।