3 जून को होगी ‘‘आपरेशन शील्ड’’ की दूसरी मोक ड्रिल

3 जून को होगी ‘‘आपरेशन शील्ड’’ की दूसरी मोक ड्रिल

चंडीगढ़, 28 मई

पंजाब राज्य में ‘‘आपरेशन शील्ड’’ के बैनर तले दूसरी सिवल डिफेंस मोक ड्रिल 03. 06. 2025 को शाम साढ़े सात बजे की जायेगी। पहले यह मोक ड्रिल 29 मई को होनी थी परन्तु सम्बन्धी विभाग के नोडल अफसरों द्वारा एनडीआरएफ द्वारा दी जा रही सिवल डिफेंस प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के मद्देनज़र यह मोक ड्रिल अब 3 जून को शाम साढ़े सात बजे की जायेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सिवल डिफेंस रूल्ज, 1968 की धारा 19 के अधीन प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देश की पश्चिमी सीमा के साथ लगते राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरा सिवल डिफेंस अभ्यास ‘‘आपरेशन शील्ड’’ करवाने का फ़ैसला किया है। यह अभ्यास ( मोक ड्रिल) पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनज़र गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना के अंतर्गत किये जा रहे हैं। पहला सिवल डिफेंस अभ्यास 07. 05. 2025 को किया गया था।

——

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More