बंद सड़क खोलने में नहीं बरती गई कोई ढिलाई, मरीज को सुरक्षा के साथ भेजा गया मंडी अस्पताल

बंद सड़क खोलने में नहीं बरती गई कोई ढिलाई, मरीज को सुरक्षा के साथ भेजा गया मंडी अस्पताल

 

मंडी, 28 अगस्त।

 

किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास गत बुधवार रात लगभग 8:30 बजे भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान सड़क खोलने में ढिलाई बरतने के आरोपों पर स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौके पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी तुरंत पहुंच गए थे।

एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि वे तहसीलदार औट और थाना प्रभारी औट के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी बीच एक एंबुलेंस वहां पहुंची, जिसमें एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मरीज के परिजन नरेश कुमार, निवासी बंजार, ने तत्काल मलबा हटाने की मांग की, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण उस समय मार्ग से मलबा साफ करना सुरक्षित नहीं था।

अधिकारियों ने मरीज को मंडी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जबकि परिजन कुल्लू ले जाने पर अड़े रहे। अंततः सहमति इस पर बनी कि मरीज को मंडी अस्पताल भेजा जाएगा और एंबुलेंस के साथ पुलिस एस्कॉर्ट प्रदान किया जाएगा। प्रशासन की ओर से तुरंत व्यवस्था की गई और थलौट थाना के हेड कांस्टेबल गुलजार एंबुलेंस के साथ भेजे गए, ताकि मरीज सुरक्षित रूप से मंडी अस्पताल पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ मिलकर यहां विकट परिस्थितियों में दिन-रात बहाली कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More