मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सीकर में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा में भाग लिया। स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण और राज्य की प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सीकर रोड स्थित नींदड़ में आयोजित 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के सानिध्य में सपरिवार मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण के लिए हवन में आहूति दी।
रामभद्राचार्य जी महाराज का भारतीय संस्कृति में योगदान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण व संवर्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है और यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को सशक्त बनाने का माध्यम है।
also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्रियों से…
यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण और राज्य की प्रगति
रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि यह यज्ञ भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और अखण्ड बनाने की कामना से किया जा रहा है। साथ ही इसका उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति और प्रदेश की समृद्धि सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भी यज्ञ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सद्भावना, सामूहिक भक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।