वेयरहाउस एसोसिएट’ और ‘एल्डरली केयर कंपैनियन’ के फ्री कोर्स करवाए जाएंगे – डिप्टी डायरेक्टर

वेयरहाउस एसोसिएट’ और ‘एल्डरली केयर कंपैनियन’ के फ्री कोर्स करवाए जाएंगे – डिप्टी डायरेक्टर

 

इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में करे संपर्क

 

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास एंव आयु 18 से 35 साल हो

 

जालंधर, 28 नवंबर:

 

जिला रोजगार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण ब्यूरों की डिप्टी डायरेक्टर, जालंधर नीलम महे ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM-विकास) स्कीम के तहत मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जालंधर में ‘वेयरहाउस एसोसिएट’ और ‘एल्डरली केयर कंपैनियन’ के दो फ्री कोर्स करवाए जा रहे है।

 

 

उन्होंने बताया कि यह कोर्स केवल 4 महीने के होंगे और इन कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो साथ ही उम्र18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोर्स के बाद सरकारी सर्टिफिकेट और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोर्स का ट्रेनिंग मटीरियल, किताबें और यूनिफॉर्म सरकार की तरफ से फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर 6000 रुपये का स्टाइपेंड और नौकरी ज्वाईंन करने के बाद 4000 रुपये की पोस्ट प्लेसमेंट फाइनेंशियल मदद भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार यह कोर्स करना चाहते हैं, वे आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और माइनॉरिटी सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। वह जिला रोजगार एंव कारोबार ब्यूरो, डीसी कॉम्प्लेक्स, तीसरी मंजिल, रूम नंबर 320 में कॉन्टैक्ट कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल लिंक https://forms.gle/F2qW7zWxNgCHfkp98 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related posts

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More