लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए 1 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे कैंप

लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए 1 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे कैंप

 

 

 

जालंधर, 24 जून:

 

लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए तीन महीने तक चलाए जाने वाले ‘वित्तीय समावेशन संतृप्ति’ अभियान पर चर्चा करने के लिए आज जिला स्तरीय सलाहकार समिति की विशेष बैठक हुई।

 

यहां अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने का अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि तीन महीने के इस अभियान के दौरान लोगों को बैंकों में वित्तीय समावेशन के तहत चल रही योजनाओं, प्रधानमंत्री जन धन योजना (पी.एम.जे.डी.वाई.), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पी.एम.जे.जे.बी.वाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पी.एम.एस.बी.वाई) और अटल पेंशन योजना (ए.पी.वाई) के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी पंचायतों के सहयोग से कैंप लगाएंगे, जिसमें के.वाई.सी. दस्तावेज उपलब्ध करवाकर पुराने खातों को पुनः सक्रिय करवाने तथा नए खाते खुलवाने में सहायता करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में पंचायतों को जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा बैंकों का सहयोग करें। उन्होंने सभी बैंकों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट एल.डी.एम दफ्तर को भेजने के लिए भी कहा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अभियान की कारगुजारी की समीक्षा के लिए हर महीने समीक्षा समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रिंसिपल जिला प्रबंधक जालंधर मोहन सिंह मोती, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक सविता सिंह, डी.डी.पी.ओ दफ्तर जालंधर तथा बैंकों के जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

केजरीवाल और मान ने मोगा में दिखाई नशा तस्करों को ताकत, आम आदमी पार्टी बना रही नशा मुक्त पंजाब

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More