युद्ध नशों विरूद्ध’: 229वें दिन पंजाब पुलिस ने 95 नशा तस्करों को 3.4 किलोग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरूद्ध’: 229वें दिन पंजाब पुलिस ने 95 नशा तस्करों को 3.4 किलोग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

 

‘नशा छुड़ाने’ के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 37 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के लगातार 229वें दिन पंजाब पुलिस ने गुरुवार को 427 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, पिछले 229 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 33,219 हो गई है।

 

छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 3.4 किलोग्राम हेरोइन, 7.5 किलोग्राम भुक्की, 878 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 9,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

74 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 427 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान 469 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

 

राज्य सरकार ने नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम – लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Related posts

AAP विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन लोटस’ में BJP ने दिया ऑफर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘आप’ ने किया पंजाब भर में विरोध प्रदर्शन

पंजाब के किसान परेशान! हरपाल सिंह चीमा ने BJP से दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More