युद्ध नशों विरुद्ध के 145वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 400 स्थानों पर छापेमारी; 85 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध के 145वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 400 स्थानों पर छापेमारी; 85 नशा तस्कर काबू

 

मुहिम के दौरान 60 ऐफआईआरज़ दर्ज, 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

 

‘डी- एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 64 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 24 जुलाईः

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए जारी जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 145वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 400 स्थानों पर छापेमारी की और राज्य भर में 60 एफआईआर दर्ज करने के उपरांत 85 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ 145 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,237 हो गई है।

 

बताने योग्य है कि इस छापेमारी स्वरूप नशा तस्करों के कब्ज़े में से 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

 

स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 431 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।

 

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 64 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

पंजाब: एसजीपीसी में जमीन बिक्री और 5 लाख रिश्वत के आरोप, निज्जर बोले– मामला बेहद गंभीर

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक में उमड़ा जनसैलाब, दूसरे दिन बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More