मुख्यमंत्री ने पुंछ सेक्टर के गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में चार लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

चंडीगढ़, 7 मई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान द्वारा की गई बमबारी के दौरान एक रागी सिंह समेत चार व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की जाती है, उस पवित्र स्थान पर पाकिस्तान द्वारा की गई भयानक बमबारी के दौरान रागी सिंह भाई अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर ने अपनी कीमती जान गंवा दी। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वहशी कार्रवाइयों के दौरान पाकिस्तान द्वारा निर्दोष लोगों को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उन सभी के लिए दर्दनाक पल है, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में इस बड़े और अपूरणीय नुकसान को सहने के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More