भ्रष्टाचार विरूद्ध जीरो सहनशीलता: 10,000 रुपये की रिश्वत लेता एएसआई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

भ्रष्टाचार विरूद्ध जीरो सहनशीलता: 10,000 रुपये की रिश्वत लेता एएसआई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 6 मई, 2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की जीरो सहनशीलता नीति के तहत राज्य में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोगा जिले के थाना समालपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरबिंदर सिंह (नंबर 115/मोगा) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान उपरोक्त आरोपी को फरीदकोट जिले के कोटकपुरा कस्बे के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस थाने में उसने अपने अगवा होने संबंधी एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है और उपरोक्त एएसआई इस केस का जांच अधिकारी है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत मांगी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
—–

Related posts

महा शिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में की प्रार्थना, पंजाब की खुशहाली की कामना

हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More