बाढ़ पीड़ितों को दिवाली से पहले मिली राहत, पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा: डॉ. रवजोत

बाढ़ पीड़ितों को दिवाली से पहले मिली राहत, पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा: डॉ. रवजोत

– होशियारपुर ज़िले में राहत राशि का वितरण हुआ शुरू

– स्थानीय निकाय मंत्री ने टांडा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजे के सेंक्शन लैटर सौंपे

– बाढ़ पीड़ितों को पहली किस्त के 2427250 रुपए के सेंक्शन लैटर सौंपे

– कहा, मान सरकार जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है

– पंजाब सरकार के प्रयासों से राज्य में जनविश्वास बढ़ा: विधायक राजा गिल

 

टांडा/होशियारपुर, 15 अक्तूबर:

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज टांडा के नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में पिछले दिनों भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पहली किस्त के सेंक्शन लैटर वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन भी मौजूद थे। इस मौके पर 60 लाभार्थियों को 2427250 रुपए के सेंक्शन लैटर सौंपे। जिनमें गांव फत्ता के लाभार्थियों को 946750 रुपए, अब्दुल्लापुर के लाभार्थियों को 550375 व गांव गंधोवाल के लाभार्थियों को 930125 रुपए के सेंक्शन लैटर वितरित किए गए।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने का जो वादा किया था, उसे मात्र 30 दिनों में पूरा करके संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण पेश किया है।

 

उन्होंने बताया कि मिशन पुनर्वास के तहत आज पंजाब भर में 13 मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों को राहत फंड वितरित कर रहे हैं। इस मिशन की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अजनाला से की थी, जहां 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपए की राशि के चेक दिए गए। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपए तक का मुआवजा प्रदान किया है।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर दुख-सुख में जनता के साथ खड़ी है। बाढ़ से हुए जानी और माली नुकसान की भरपाई के लिए पारदर्शी व्यवस्था के तहत मुआवजे का वितरण किया जा रहा है, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक सहायता शीघ्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के निर्देश पर राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी पीड़ित परिवार को अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अब्दुल्लापुर, फत्ता और गंदोवाल गांवों के प्रभावित परिवारों को सेंक्शन लैटर सौंपे। उन्होंने प्रशासन को हिदायत दी कि सभी प्रभावित गांवों में सर्वेक्षण का कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाए और किसी भी पात्र परिवार को राहत से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि मान सरकार जनहित को सर्वोपरि मानते हुए जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की नीति स्पष्ट है कि किसान, मजदूर और आम नागरिक को उसके अधिकार समय पर मिले, यही हमारी जिम्मेदारी है।

 

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार ने यह साबित किया है कि वह सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें समय पर निभाती भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों से राज्य में जनविश्वास बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए बताया कि यह उक्त तीनों गांवों को फसल के हुए पहली किस्त

है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित को मुआवजे से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

 

इस दौरान गांव झावां के सरपंच सुखविंदर सिंह झावर ने कहा कि विधायक राजा गिल इस मुश्किल घड़ी में दिन रात प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहे। उन्होंने कि विधायक ने लोगों के साथ-साथ गुरु महाराज जी के पावन स्वरूपों को भीसम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। लोगों ने सेंक्शन लैटर चेक मिलने पर पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि दीवाली से पहले मिली यह सहायता उनके लिए नई उम्मीद और खुशहाली का संदेश लेकर आई है। इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन मार्किट कमेटी टांडा चौधरी राजविंदर सिंह राजा, हरमीत सिंह औलख, ज़िला प्रधान यूथ विंग मनवीर झावर,

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

महा शिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में की प्रार्थना, पंजाब की खुशहाली की कामना

हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More