पंजाब सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब

 

पंजाब सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

 

राज्य में शहीदों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई

 

चंडीगढ़, 8 फरवरी

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है।

 

रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहितर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। एक्स-ग्रेसिया राशि में 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये की वृद्धि उनकी कुर्बानियों के प्रति राज्य सरकार के सम्मान और आभार को दर्शाती है।

 

उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की अपने सशस्त्र बलों की कुर्बानियों को मान्यता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक शहीद सैनिकों के 24 परिवारों को इस बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का लाभ मिल चुका है।

 

मंत्री ने बताया कि एक्स-ग्रेसिया बढ़ाने के अलावा सरकार द्वारा कई अन्य कल्याणकारी उपाय भी लागू किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि को उनकी अक्षमता के आधार पर 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये तक करना शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों का उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक स्थिरता और सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए महान कुर्बानियां दी हैं।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More