दिनेश बस्सी ने पूर्वी हल्के लोगों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

दिनेश बस्सी ने पूर्वी हल्के लोगों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

कहा – देश की आजादी कायम रखने को जागरुक हो जनता

 

अमृतसर। आज 79वें स्वतंत्रता दिवस को कांग्रेस के सीनियर नेता और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने पूर्वी हल्के के लोगों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश बेशक 78 साल पहले आजा हो गया था लेकिन आजादी कायम रखने के लिए लोगों का जागरुक होना बेहद जरुरी है।

 

हल्का पूर्वी के वेरका में पार्षद नवदीप हुंदल और मनजीत सिंह वेरका की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दिनेश बस्सी ने झंडा फहराने की रस्म अदा की और सबको बधाई दी। इस दौरान पंजाब इंटेक के प्रधान सुरिंदर शर्मा और बिट्टू इंटेक विशेष रुप से कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

 

वेरका के बाद दिनेश बस्सी ने वार्ड नंबर 22 में पार्षद छिंदर बिडलान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और झंडा फहराया। जहां पूर्व पार्षद लाडो पहलवान भी मौजूद थे।

 

इस दौरान दिनेश बस्सी ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। आज भारत को आजाद हुए 78 साल हो गए है आज हम आजादी के 79 वा जश्न मना रहे है। आज इस शुभ दिन की जहां मै पूरे देश ओर शहर वासियों को बधाई देता हूं वहीं पूर्वी हल्के के लोगों को भी बधाई देता हूं। वहीं आजादी की लड़ाई लड़ते लड़ते अपने प्राणों को अर्पित करने वाले शहीदों को भी तहे दिल से प्रणाम करता हूं । उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर आज तक जो बॉर्डरो पर देश की रक्षा कर रहे हैं जवान उनके कारण ही आजादी बरकरार है। देश को आजाद करवाने में हमारे पूर्वजों को 100 साल लग गए और इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी की भी अहम भूमिका रही है।

 

उन्होंने कहा कि आज हम आजाद हुए 78 साल हो गए है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण देश पिछड़ता जा रहा है। जहां लोग आजादी का जश्न मना रहे वही आज कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों के वोटो की लड़ाई लड़ रहे है। मोदी सरकार ने मृत लोगों के भी वोट बनाए है वहीं जो जीवित है उनके वोट काट दिए। केंद्र सरकार ने सीधा लोकतंत्र पर हमला किया है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल और आम प्रयोग वाली चीजें महंगी हो गई है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान कानून व्यवस्था जीरो हो गई है और फिरौती मांगना आम बात हो गई है और अगर ना दें तो गोली चलाना हक समझा जा रहा है। जिस देश को आजादी के बाद कांग्रेस ने अपनी कुर्बानियों से ओर मेहनत से सींचा है उसे बचाने के लिए आज भी पार्टी के कार्यकर्ता ओर नेता डट कर खड़े हैं। जैसे देश को बचाना उनकी प्राथमिकता है वहीं पूर्वी हल्के के हर इंसान का विकास उनका मकसद है। वो अपने बहन भाइयों से वादा करते हैं इस हल्के का विकास एक उदाहरण होगा जिसके लिए वो पुरजोर मेहनत कर रहे हैं ओर करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर इंद्रजीत वालिया वार्ड अध्यक्ष कुलविंदर किंदा पंचायत सदस्य मूधल, लाडी प्रधान, सुरजन सिंह सदस्य, परगट सिंह, बलविंदर सरमा, गुरुमीत सिंह, प्रि. सरदारी लाल भगत, तीरथ भगत, प्रेम सिंह, बॉबी भगत जसपाल सिंह, प्रेम सिंह, रेसम सिंह, बूटा सिंह, कलविंदर सिंह हुंदल सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More