डेढ़ महीने में नगर निगम के अंतर्गत सभी सड़कों का कर दिया जाएगा कायाकल्प: ब्रम शंकर जिंपा

डेढ़ महीने में नगर निगम के अंतर्गत सभी सड़कों का कर दिया जाएगा कायाकल्प: ब्रम शंकर जिंपा

 

– कहा, करोड़ों रुपए के प्रोजेक्टों से आदर्श शहर बनेगा होशियारपुर

 

– विधायक ने शहर में हुए विकास कार्यों को लेकर की प्रेस कांफ्रेंस

 

– शहर के पुराने बाजारों को हैरिटेज बाजार के तौर पर किया जाएगा विकसित

 

– 43 ट्यूबवेल, 53 करोड़ की सड़कें और 35 करोड़ की नई सौगात से बदलेगी शहर की नुहार

 

– सफाई व्यवस्था, स्टॉर्म सीवर और फायर ब्रिगेड पर करोड़ों खर्च

 

– कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होशियारपुर में हो रहा अभूतपूर्व विकास

 

– जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम जारी

 

होशियारपुर, 10 सितंबर: पंजाब सरकार के नेतृत्व में होशियारपुर शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज मेयर सुरिंदर कुमार के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में नगर निगम की ओऱ से किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया। इन कार्यों ने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिससे होशियारपुर विकास के क्षेत्र में एक मिसाल बन रहा है।

 

विधायक ने बताया कि डेढ़ महीने में नगर निगम के अंतर्गत शहर की सभी सड़कों का कायाकल्प कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर के सभी पुराने बाज़ारों को हैरीटेज बाजार का रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की सड़कों, गलियों और नालियों के निर्माण व मरम्मत पर 53 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इनमें से 21 करोड़ रुपए के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में पंजाब सरकार ने नगर निगम के लिए 35 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है, जो शहर की बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करेगी। विधायक जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विजन है कि होशियारपुर की हर सड़क और गली न केवल टिकाऊ हो, बल्कि आधुनिक भी दिखे।

 

विधायक जिंपा ने कहा कि शहर की जल आपूर्ति और बरसाती पानी की निकासी को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। वर्ष 2022 से अब तक 15 करोड़ रुपए की लागत से 43 ट्यूबवेल स्थापित या रिबोर किए गए हैं। साथ ही, 7.11 करोड़ रुपए की नई पाइपलाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसका कार्य शुरू हो चुका है। शिमला पहाड़ी क्षेत्र में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉर्म सीवर का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। यह परियोजना बरसात के मौसम में शिमला पहाड़ी के आस-पास जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करेगी।

 

होशियारपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने 9 करोड़ रुपए की लागत से रिक्शे, रेहड़ियां, ऑटो, जेटिंग मशीन, जेसीबी और सुपर सक्शन मशीन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यह सुनिश्चित करता है कि शहर की हर गली-नुक्कड़ स्वच्छ और व्यवस्थित रहे। विधायक जिंपा ने बताया कि शहर को रोशन करने के लिए 10.50 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रीट और फैंसी लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे होशियारपुर रात में भी सुरक्षित और आकर्षक नजर आता है। इसके अलावा, पार्कों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण पर 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को हरियाली और स्वस्थ वातावरण मिले। फायर ब्रिगेड की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए चोअ बांध रोड पर 2.90 करोड़ रुपए की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे आपातकालीन सेवाएं और प्रभावी होंगी।

 

ब्रम शंकर जिंपा ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में होशियारपुर को पंजाब का एक आदर्श शहर बनाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा हर कदम शहरवासियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में है। पंजाब सरकार और नगर निगम मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि होशियारपुर विकास की हर कसौटी पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में चल रहे ये विकास कार्य पंजाब सरकार और नगर निगम की दूरदर्शिता और समर्पण का जीवंत प्रमाण हैं। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी के अलावा अन्य पार्षद भी मौजूद थे।

Related posts

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

केजरीवाल और मान ने मोगा में दिखाई नशा तस्करों को ताकत, आम आदमी पार्टी बना रही नशा मुक्त पंजाब

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More