गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा से अरदास के बाद शुरु हुए नगर कीर्तन का संगत ने किया भव्य स्वागत

–श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस—

 

गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा से अरदास के बाद शुरु हुए नगर कीर्तन का संगत ने किया भव्य स्वागत

– कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक करमबीर सिंह घुम्मण, विधायक इशांक कुमार सहित बड़ी संख्या में संगत हुई नतमस्तक

 

– खालसा परंपराओं के अनुसार जैकारों की गूंज में श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ नगर कीर्तन

 

होशियारपुर, 22 नवंबर: हिंद दी चादर, नौवें पातशाह श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा संगतों के सहयोग से आज सुबह अलौकिक नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा से रवाना हुआ। संत सेवा सिंह जी की ओर से गुरुद्वारा साहिब में अरदास करवाने के बाद खालसा परंपराओं के अनुसार जैकारों की गूंज में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब के लिए नगर कीर्तन रवाना किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर भी गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से नगर कीर्तन के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया।

 

इस मौके पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन आज विभिन्न पड़ावों के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित विभिन्न समागम पूरे पारंपरिक ढंग से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी मानव अधिकारों के समर्थक थे और अपना बलिदान देकर हिंद की रक्षा की। गुरू जी के विचार और उनकी कुर्बानी आज भी सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश देती है।

 

माहिलपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि गुरू जी की शहादत समागम मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 23, 24 और 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समागम करवाए जा रहे हैं और 24 नवंबर को विशेष विधान सभा सत्र भी होगा। उन्होंने सभी संगतों से परिवार सहित श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने की अपील की।

 

चब्बेवाल में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि आज हम सब सौभाग्यशाली हैं कि श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी समागम मना रहे हैं और पंजाब सरकार द्वारा सजाए गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगतें नतमस्तक हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 23, 24 और 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समागम करवाए जा रहे हैं, जिसमें संत-महापुरुष, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उच्च व्यक्तित्व समागम में पहुंचकर नतमस्तक होंगे। उन्होंने सभी संगतों से परिवार सहित पहुंचने की अपील की।

 

होशियारपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी का 350वां शहादी दिवस हमारी जिंदगी में आया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरू जी के शहादत समागम बड़े स्तर पर मना रही है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि आज पूरी दुनिया गुरू जी द्वारा मानवता की भलाई के लिए दिए गए बलिदान को सिजदा करती हैं।

उन्होंने बताया कि कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरू तेग बहादर जी के पास धर्म की रक्षा के लिए अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था, जिसे स्वीकार करते हुए नौवें पातशाह ने 350 साल पहले चांदनी चौक दिल्ली में मानवता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। उस समय उनके साथ भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी भी शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर विभिन्न समागम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी संगतों से परिवार सहित पहुंचने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहादत शताब्दी को समर्पित समागम किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से गुरू साहिब की शहादत के संकल्प का संदेश विश्व स्तर पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह द्वारा दिए गए बलिदान की वजह से ही आज लोग आजादी का सुख भोग रहे हैं।

विधायक चब्बेवाल डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक अद्वितीय बलिदान दिया ताकि दुनिया के लिए एक मिसाल कायम हो सके। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली में अपने प्राणों की आहुति दी, जो विश्व इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि नौवें गुरु धर्मनिरपेक्षता, एकता और विश्व बंधुत्व के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

इस मौके पंज प्यारे साहिबान और प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More