क्लस्टर अधिकारियों को ‘उन्नत किसान ऐप’ के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

क्लस्टर अधिकारियों को ‘उन्नत किसान ऐप’ के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

 

 

 

जालंधर, 9 अक्तूबर: धान की पराली के उचित प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा विकसित ‘उन्नत किसान ऐप’ के संबंध में सभी क्लस्टर अधिकारियों को स्टेट मास्टर ट्रेनर सहायक कृषि अभियंता अक्षित जैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

 

 

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सेशन की अध्यक्षता करते हुए सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह ने सभी क्लस्टर अधिकारियों को ‘उन्नत किसान ऐप’ की पराली प्रबंधन में महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल ऐप एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए छोटे और सीमांत किसानों तक अत्याधुनिक फसली अवशेष प्रबंधन मशीनों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

 

 

उन्होंने सभी क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने नोडल अधिकारियों को इस ऐप के बारे में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक क्लस्टर अधिकारी और नोडल अधिकारी अपने मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करें और किसानों को मशीनरी प्रदान करने संबंधी कार्रवाई को अमल में लाएं।

 

 

 

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने सभी क्लस्टर अधिकारियों को पराली प्रबंधन से संबंधित उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी आवंटित गांवों में सरपंचों, पंचायतों और अन्य किसानों के साथ लगातार संपर्क में रहें और पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय प्रयास करें।

 

 

 

 

इस अवसर पर कृषि अभियंता हरचरण सिंह, कृषि अधिकारी डा. जसवीर सिंह, रमन कुमार, जूनियर तकनीशियन सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More